ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में पहुंचे कई किन्नर, स्पीकर और सरकार से कर दी बड़ी मांग

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार किन्नर समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने विधानसभा में भागीदारी की मांग की और किन्नर आयोग के गठन की अपील की। एनडीए सरकार से संतुष्टि जताई ।

22-Jul-2025 11:08 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काला कपड़ा पहनकर आए विधायक सदन के बाहर और भीतर हंगामा कर रहे हैं। इसी बीच सदन में बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए और स्पीकर के साथ साथ सरकार से किन्नर आयोग का गठन करने की मांग कर दी।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहली बार किन्नर समुदाय के लोगों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित किया गया। उन्हें सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सुनने का अवसर प्रदान किया गया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब किन्नर समाज के लोग विधानसभा पहुंचे हैं।


विधानसभा में मौजूद किन्नर प्रतिनिधियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि राज्य में एक किन्नर आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह मांग भी रखी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में किन्नर समुदाय की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके प्रतिनिधि भी विधानसभा में पहुंचें और उनकी आवाज़ सुनी जा सके।


उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में उनकी बातें सुनी जा रही हैं और वे सरकार से संतुष्ट हैं। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि आने वाले समय में किन्नर आयोग का गठन किया जाए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना