बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Jul-2025 11:22 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष दोनों ही सदनों के बाहर और भीतर हंगामा कर रहा है। सत्र के आज आखिरी दिन भी विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर पहुंचे हैं और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है।
दरअसल, विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधान परिषद के बाहर फिर से हंगामा शुरू कर दिया है। राबड़ी देवी के नेतृत्व में परिषद के सदस्य सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि वोटर लिस्ट से गरीबों का नाम काटा जा रहा है। जनता के सवाल को लेकर हमलोग सरकार के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं। जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है फिर तो वह लोग वोट देने से वंचित हो जाएंगे। इन्हीं बातों को लेकर हमलोग सरकार का घेराव कर रहे हैं। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में इसपर जवाब देना चाहिए।
क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे? इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार आएंगे या नहीं, इसका फैसला तो जनता करेगी। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है, उन्हे चार बार मारने की कोशिश की जा चुकी है। इसके पीछे किसकी साजिश है सभी लोग जानते हैं। बीजेपी और जेडीयू के अलावा और कौन साजिश रच सकता है। इ सब संस्कारहीन है और नाली का कीड़ा सब है।
रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना