Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Jul-2025 10:51 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काला कपड़ा पहनकर आए विधायकों ने सत्ताधारी विधायकों को सदन में जाने से रोक दिया है और हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं हालांकि सदन का दूसरा गेट खोला गया है और विधायकों को अंदर भेजा जा रहा है।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भारी हंगामे के आसार है। विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने सत्ताधारी दल के विधायकों का रास्ता रोक दिया है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर करीब एक महीने से सियासत गरमाई हुई है।
विपक्ष इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिश करार देकर इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में काला कपड़ा पहनकर महागठबंधन की विधायक फिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सदन का दूसरा गेट खोला गया, जो अमूमन अन्य दिनों बंद रहता है। गेट सालों से बंद पड़ा था। गेट खोलने के लिए भारी मशक्त करनी पड़ी और छेनी हाथौड़े का इस्तेमाल करना पड़ा।
विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के दूसरे गेट को भी बाधित करने की कोशिश की। आरजेडी विधायक मुकेश रौशन और कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने रास्ता रोकने की कोशिश की, जिन्हें मार्शल ने हटा दिया। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंचे। सीएम ने स्पीकर से मुलाक़ात की है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।
विश्वजीत आनंद और प्रेम राज की रिपोर्ट