Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
22-Jul-2025 11:23 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: वीआरएस लेने की खबरों के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ विधानसभा पहुंचे हैं। विधानसभा की ऑफिसर्स लॉबी में वे बैठे दिखे। ऑफिसर्स लॉबी में बैठकर वह सदन की कार्यवाही देख रहे हैं। एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे की खबर से सियासी गलियारे में भी चर्चा तेज है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एस. सिद्धार्थ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि एस. सिद्धार्थ ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों के वीआरएस लेने की खबरें आने लगी हैं। चर्चित आईएएस अफसर व शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के डॉ. एस सिद्धार्थ के भी इस्तीफे की खबर है। एस सिद्धार्थ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने 17 जुलाई को ही अपना वीआरएस आवेदन सरकार को सौंप दिया है।
हालांकि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने 1st Bihar/Jharkhand से बातचीत में कहा है कि इस तरह की कोई बात नहीं है। वीआरएस लेने की खबर बिल्कुल ही गलत है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ टीआरपी लेने के लिए है।
बता दें, एस. सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। डॉ. एस सिद्धार्थ के इस्तीफे के साथ ही उनके चुनाल लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे JDU के टिकट पर नवादा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने नवादा का दौरा भी किया था।