नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
15-Nov-2025 05:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व वाला महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि एनडीए ने 202 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचकर जीत दर्ज की।
चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, एनडीए ने इस बार भाजपा (89), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) (85), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) (19), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) (5) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) (4) सीटें जीतकर 202 सीटें हासिल कीं। यह जीत 2010 के रिकॉर्ड 206 सीटों से बस 4 सीटें कम है।
एनडीए ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 125 सीटें जीती थीं। इस बार एनडीए को 77 सीटों का फायदा हुआ है। 2020 में भाजपा ने 74, जदयू ने 43, हम और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 4-4 सीटें जीती थीं। हार के बाद आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी पार्टी गरीबों की पार्टी है और वह गरीबों के बीच अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
आरजेडी ने कहा कि, "जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं। राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।"