ब्रेकिंग न्यूज़

Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़

Home / politics / PM Narendra Modi: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे बिहार NDA के सभी सांसद,...

PM Narendra Modi: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे बिहार NDA के सभी सांसद, चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए जताएंगे आभार

PM Narendra Modi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के 30 राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक में आभार व्यक्त करने, विकास रणनीति पर चर्चा और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

08-Dec-2025 11:27 AM

By FIRST BIHAR

PM Narendra Modi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद राज्य के सभी 30 राजग सांसद आज, यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक चुनावी सफलता के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ राज्य में आगे की राजनीतिक दिशा, विकास संबंधी रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


चुनावी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में कई रैलियां और रोड शो किए थे, जिन्हें राजग को मिली व्यापक बढ़त में निर्णायक योगदान माना जाता है। नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले राजग सांसदों में जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के सांसद शामिल हैं।


झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। मंडल ने कहा, "राजग को अपेक्षा से कहीं अधिक सीटें मिली हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि पर भरोसा जताया है। चुनावी अभियान के दौरान 'नीतीश-मोदी की जोड़ी' लगातार चर्चा में रही और लोगों ने इस गठजोड़ को व्यापक समर्थन दिया।"


बता दें कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में 14 चुनावी रैलियां कीं और कई जगह रोड शो किए। चुनाव में राजग को 243 में से 202 सीटों पर जीत मिली। इसमें भाजपा ने 89, जेडीयू ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' ने 5 और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो ने 4 सीटें जीतीं। वहीं, महागठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी केवल 25 सीटों तक सिमट गई, जबकि कांग्रेस को महज 6 सीटें मिलीं।