ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बाहर लेफ्ट का जोरदार हंगामा,...

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बाहर लेफ्ट का जोरदार हंगामा, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

04-Mar-2025 11:14 AM

By First Bihar

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दल हमलावर नजर आ रहे हैं। बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट के विधायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया।


लेफ्ट के विधायकों का कहना था कि बिहार की सरकार गरीबों को दो-दो लाख रुपए नहीं देना चाहती है। पिछले दिनों जो पोर्टल खोला गया उसमें 59 हजार लोगों को देने का प्रावधान हैं लेकिन बजट में उम्मीद था कि पूरे बिहार के 95 लाख परिवारों को दो-दो लाख रुपए देने की योजना पर काम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


हमारी मांग थी कि जिस तरह से झारखंड में माई-बहिन सम्मान योजना में महिलाओं के 2500 रुपया सहायता दी जाती है उसी तरह से बिहार में भी योजना को लागू किया जाए लेकिन सरकार महिलाओं के हित में कोई काम नहीं करना चाहती है। भाड़ा में कोई कटौती नहीं दी गई लेकिन केवल पिंक बस दी जा रही है। इस दौरान लेफ्ट के विधायकों ने बारी बारी से अपनी मांगों को गिनाया और सरकार पर महिला और गरीब विरोधी होने के आरोप लगाए।