बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Jul-2025 11:03 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। महागठबंधन के विधायकों के डर से जेडीयू और बीजेपी के विधायक आज हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं।
दरअसल, गुरुवार को बिहार विधानसभा के भीतर भारी हंगामे और विधायकों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद आज जेडीयू और भाजपा के विधायकों ने हेलमेट पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया। इन विधायकों का कहना है कि उन्हें डर है कि महागठबंधन के विधायक कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका सिर फोड़ सकते हैं।
इसी डर और सुरक्षा की भावना से उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी समझा। विधानसभा में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, इसलिए हम अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर सदन में आए हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना