बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
16-Sep-2023 07:34 PM
By First Bihar
DESK: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की भोपाल में होने वाली पहली रैली रद्द हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैली के रद्द होने की जानकारी दी है हालांकि, रैली क्यों रद्द की गई है? इसकी ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में I.N.D.I.A की पहली रैली प्रस्तावित थी।
दरअसल, भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बीते 13 सितंबर को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर संपन्न हुई थी। इस बैठक में गठबंधन के सबसे अहम मुद्दे यानि सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं हो सका था। मुंबई की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने देश भर में साझा रैलियां करने का फैसला लिया था, जिसकी शुरूआत अक्टूबर में भोपाल से होनी थी
इसी बीच भोपाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैली के रद्द होने की जानकारी दी। कमलनाथ ने कहा कि I.N.D.I.A की रैली अब भोपाल में नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि रैली कैंसिल हो गई है और अब यह रैली कब और कहां पर होगी इसका फैसाल आलाकमान करेगा। इससे पहले मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही बैठक के बाद रैली तय करेंगे, अभी रैली पर कुछ तय नहीं हुआ है।
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में इंडिया गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में भी भोपाल में होने वाली रैली पर विपक्षी नेताओं के बीच चर्चा हुई थी हालांकि अचानक रैली को रद्द कर दिया गया। विपक्षी गठबंधन की रैली रद्द होने के बाद अब बीजेपी और एनडीए को एक नया मुद्दा मिल गया है और इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर देश की सियासत गर्म होने की संभावना है।