ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / politics / भरी सभा में नीतीश कुमार ने किस नेता का छू लिया पैर? लपक...

भरी सभा में नीतीश कुमार ने किस नेता का छू लिया पैर? लपक कर पहुंचे विजय चौधरी ने सीएम को संभाला, देखिये वीडियो

03-Nov-2024 07:38 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लोगों के पैर छू लेने के कारण चर्चे में रहे हैं. एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छू लिया, जेडीयू की बैठक में ललन सिंह का पैर छूने लगे. कभी सार्वजनिक सभा में अधिकारियों का पैर छूने लगे तो कभी पत्रकारों का पैर छूने के लिए आगे बढ़े. आज फिर उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बीजेपी नेता के पैर छू लिये. कुछ दूरी पर खड़े मंत्री विजय चौधरी को लपक कर पास आना पड़ा और नीतीश कुमार को संभालना पड़ा. 


चित्रगुप्त पूजा समारोह के दौरान हुआ वाकया

दरअसल, चित्रगुप्त पूजा के मौके पर रविवार को पटना सिटी के नौजर घाट स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में बड़े समारोह का आयोजन किया जाता है. बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. इस बार भी उन्होंने बड़े स्तर पर चित्रगुप्त पूजा समारोह का आय़ोजन किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.


पूर्व सांसद ने की तारीफ तो सीएम ने छुए पैर

आदि चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद और मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  को मंदिर के इतिहास से अवगत कराया. फिर उनके द्वारा बिहार के लिए किये गये काम की तारीफ करने लगे. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढे, आर.के सिन्हा के पास पहुंचे और उनके पैर छू लिये. सीएम नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.


सीएम को अपना पैर छूते देख आरके सिन्हा हड़बड़ाये और वे डगमगाते दिखे. पास में ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार खड़े थे. पीछे से मंत्री विजय चौधरी भी तुरंत वहां पहुंचे. विजय चौधरी और दीपक कुमार ने मिलकर नीतीश कुमार को संभाला. फिर वहां से अलग ले गये.