Bihar Politics: आरजेडी में मचे घमासान के बीच मनेर के विधायक और पार्टी के पुराने नेता भाई वीरेंद्र एक एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे फोटो में भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खड़े दिख रहे हैं। उनके साथ एक और शख्स मौजूद है। मीडिया में खबरें आने के बाद भाई वीरेंद्र वायरल हो रहे फोटो की सच्चाई खुद बताई है।



आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हम विधायक हैं, पौने दो महीना पहले का फोटो किसी ने वायरल कर दिया है। कुछ लोग हैं, रोहतास में उनके बहन की शादी है और उनके रिश्तेदार हैं। ऐसा करके क्या कहना चाहते हैं? क्या कोई विधायक मुख्यमंत्री ने नहीं मिल सकता है।



उन्होंने कहा कि हमारे दल के कई ऐसे लोग हैं जो क्षेत्र के विकास के लिए जाकर मुख्यमंत्री से मिलते हैं। हमारे नेता भी कई जगह मुख्यमंत्री के साथ बैठे नजर आते हैं तो उसको क्या कहिएगा। ये सब कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हम विधायक है तो क्षेत्र के विकास के लिए जब जाना होगा मैं उनके पास जाउंगा।



आरजेडी विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल किया जा रहा है। अभी मैंने बाल छिलवाया है और उस फोटो में बाल नजर आ रहा है, दोनों में खुद अंतर कर लीजिए। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे आरजेडी में होने वाले बदलाव के बारे में पूछा तो भाई वीरेंद्र बीना कुछ बोले वहां से रवाना हो गए।



बता दें कि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल में में तेजस्वी यादव के करीबी कुछ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और तेजस्वी यादव के नाम पर पैसों की वसूली करने समेत अन्य तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आरजेडी के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था और जल्द ही नई टीम बनाने के ऐलान किया था।