ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / politics / बागियों को लेकर BJP का बड़ा बयान, संजय जायसवाल ने माना.. NDA...

बागियों को लेकर BJP का बड़ा बयान, संजय जायसवाल ने माना.. NDA का स्वरूप खड़ा नहीं कर पाए

31-Oct-2020 08:32 AM

PATNA : 3 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग होनी है और इसके ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने बागियों को लेकर बड़ा कबूल नामा किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने स्वीकार किया है कि बिहार में एनडीए का स्वरूप सही तरीके से खड़ा नहीं हो पाया. संजय जायसवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को लेकर बीजेपी हो या जेडीयू दोनों से चूक हुई है और हम एनडीए का स्वरूप खड़ा नहीं कर पाए.  

विधानसभा चुनाव में बागियों की तरफ से मिल रही चुनौती को लेकर जब प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर जितनी बगावत तो हुई है उतनी ही बगावत जेडीयू के अंदर भी है. इससे एनडीए को नुकसान पहुंच रहा है. एक हिंदी दैनिक को दिए इंटरव्यू में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के बागियों को अंब्रेला मिल गया है हालांकि कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं को लेकर हमसे चूक हुई. जायसवाल ने कहा है कि पिछली बार नंदकिशोर यादव एनडीए के संयोजक हुआ करते थे उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए बड़ा काम किया था जो इस बार नहीं दिखता.

इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया है कि मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं मिलना नुकसानदेह साबित हो रहा है. 20 सूत्री समिति में हिस्सेदारी होने से कार्यकर्ताओं में एकजुटता रहती थी. कई काम समिति से हो जाते थे. मंडल स्तर पर नेता होते थे और दुर्भाग्य से अभी ऐसा नहीं है. लेकिन चुनाव के बाद पार्टी इसमें सुधार करेगी. हालांकि संजय जयसवाल ने यह कहा है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मजबूती के साथ उन जगहों पर खड़े हैं जहां जेडीयू चुनाव लड़ा है हम पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं चुनाव के ठीक पीछे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक हिंदी दैनिक को जो इंटरव्यू दिया है उसके बाद एनडीए के अंदर जमीनी स्तर पर एकजुटता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.