Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
17-Feb-2025 12:38 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Atishi Targets BJP: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोला है। वजह है 10 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला ना कर पाना। आतिशी ने दावा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि, दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई, लेकिन बीजेपी मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। आज ये साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली की सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन 48 विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता।'
सत्ता जाने के बाद से आतिशी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इससे पहले AAP नेता आतिशी ने कहा था कि दिल्ली के लिए बीजेपी विपदा बन गई है। AAP सरकार के जाते ही दिल्ली का पावर सेक्टर चरमरा गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती के दावे करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था। आतिशी ने कहा था कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से लगातार बिजली में कटौती हो रही है।