BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
03-Apr-2021 01:19 PM
PATNA : असम में AIUDF प्रमुख के बेटे अब्दुर रहीम अजमल ने विवादित बयान दिया है. रहीम ने दावा किया है कि वह दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वाले लोगों की सरकार बनाएंगे.
अब्दुर रहीम अजमल के इस बयान पर क्रेंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. क्रेंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि असम में सब ये मंसूबा दिमाग से निकाल लें कि वहां दाढ़ी, टोपी और लुंगी की सरकार बनेगी. मोदी देश के पीएम हैं औऱ उन्होंने देश में सबका साथ सबका विकास कहा है.
ये सनातन की धरती है. भारत के सनातन में हरे-हरे और जय श्री राम का नारा देश में लग रहा है. असम में धर्म की आड़ में कोई अराजकता नहीं फैला सकता है. कोई असम को तोड़ने की कोशिश न करें. असम की धरती पर घुसपैठियों का निकलना तय है और असम में अराजकता को समाप्त करना है. देश में सनातन, संस्कृति और सबका साथ सबका विकास होगा.
बता दें कि AIUDF पार्टी के उम्मीदवार फणीधर तालुकदार के लिए असम के बभनीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अब्दुर रहीम अजमल ने बंगाली में कहा कि 'इस बार यह गरीब लोगों की सरकार होगी. सरकार में दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले पुरुष होंगे.'
वहीं दूसरी रैली में अजमल ने कहा कि 'हमारी माताओं और बहनों के दुपट्टे का सम्मान करना होगा, हमारी माताओं और बहनों के बुर्का का सम्मान करना होगा, हमारी दाढ़ी और टोपी का सम्मान करना होगा.'