Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
30-Jan-2024 06:16 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया पहुंच गये जहां जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद एनडीए में शामिल हुए नीतीश कुमार के खिलाफ राहुल ने जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार के पलटी मारने पर राहुल गांधी ने तंज कसा और मंच से बघेल जी द्वारा सुनाए गये चुटकुले को सुनाया।
राहुल गांधी ने कहा कि बघेल जी ने मुझे नीतीश जी के बारे में एक चुटकुला सुनाई थी उसे आप सभी को भी हम सुनाते हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके चीफ मिनिस्टर गवर्नर के यहां शपथग्रहण के लिए गये हुए थे वहां पर बीजेपी, जेडीयू, हम और निर्दलीय पार्टी के नेता, कई विधायक और गवर्नर साहब बैठे हुए थे। नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली वही बीजेपी से दो नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वही 6 ने मंत्री के रूप में शपथग्रहण की। लेकिन शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार वहां से निकल जाते हैं।
गाड़ी के कुछ आगे जाने के बाद उन्हें पता लगता है कि वो अपना शॉल गवर्नर के घर पर छोड़ आए है वो गवर्नर के यहां शॉल लेने चले जाते हैं। तभी नीतीश कुमार को देखकर गवर्नर कहते हैं इतनी जल्दी वापस आ गये। इस चुटकुले को सुनाते के बाद राहुल गांधी ने कहा कि तो यह हालत है बिहार की..थोड़ा सा दवाब पड़ता है और यू टर्न ले लेते हैं।
राहुल गांधी ने पूर्णिया में कहा कि नीतीश जी कहां फंसे मैं आपको बताता हूं। फिर राहुल गांधी पूरी कहानी सुनाने लगते हैं। कहा कि मैंने नीतीश जी से साफ कह दिया कि आपको जातीय गणना बिहार में करनी पड़ेगी। हम आपको छूट नहीं देंगे। और आरजेडी और हमने ये काम नीतीश जी पर दबाव डालकर किया। जबकि बीजेपी नहीं चाहती थी कि इस देश का एक्सरे हो। बीजेपी वाले एक्सरे से डरते है। उनको डर लगता है कि जातीय गणना देश में हुआ तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। पता लग जाएगा कि कितने ओबीसी, दलित और आदिवासी है। बीजेपी चाहती है कि लोगों का ध्यान इधर-उधर जाए लेकिन गलती से सामाजिक न्याय पर ध्यान लोगों का ना चला जाए।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि नीतीश जी बीच में फंस गये और बीजेपी ने उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया और उस रास्ते पर नीतीश जी निकल गये। सामाजिक न्याय देने की जिम्मेदारी बिहार में हमारे गठबंधन की है। नीतीश जी की यहां कोई जरूरत नहीं है। यहां पर हम अपना काम कर लेंगे। हमारा गठबंधन यह काम कर देगा।