PATNA:  अररिया में कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पुलिसकर्मी को अपमानीत करने का मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने इसका संज्ञान लिया है. 

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी हैं. मनोज कुमार पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है.

कृषि पदाधिकारी ने किया था अपमानित

यह विवाद अररिया जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से जुड़ा हुआ है. अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुंडागर्दी दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को सड़क पर बेइज्जत किया है.  सिपाही का कसूर केवल इतना था कि उसने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की गाड़ी रोक डाली. दसअसल आज सिपाही यह जानकारी लेना चाह रहा था कि गाड़ी किसकी है लेकिन इतनी सी बात पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भड़क गए उन्होंने सिपाही की ऐसी की तैसी कर दी.