ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / politics / अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना,...

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

29-Jan-2024 07:33 PM

By MANTU BHAGAT

ARARIA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया। अररिया के प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुजारी और मां काली के साधक नानू दा से आशीर्वाद लिया। नानू दा ने राहुल गांधी को मां खड़गेश्वरी काली मां की तस्वीर भेंट करने के साथ चादर ओढ़ाकर स्वागत किया। राहुल गांधी ने मां काली से देश की तरक्की की कामना की। वही पूरे देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की। किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।


जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची।इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक,कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची। सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड़गेश्वरी काली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया।


इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,कांग्रेस महासचिव डा.शकील अहमद,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद मो.जावेद,विधायक अजीत शर्मा,इसरारुल हक, आबीदूर रहमान,नीति सिंह,छत्रपति यादव,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद थे। राहुल गांधी रात्रि विश्राम अररिया के यादव कॉलेज मैदान में करेंगे। जहां से मंगलवार को सुबह पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल के पास किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।news imagenews image

news imagenews image