बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Oct-2025 07:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: अररिया विधानसभा सीट से चुनावी मुकाबला इस बार और दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने अररिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एनआर (नामांकन रसीद) कटवाया और जल्द ही नामांकन दाखिल करने की बात कही।
शिवदीप लांडे अररिया के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता अच्छी मानी जाती है। वे लंबे समय से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे और लोगों से सीधे संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे पहले 'हिंद सेना' नामक एक राजनीतिक संगठन बनाकर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उसका पंजीकरण समय पर नहीं हो पाने के कारण अब निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार, लांडे शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस बीच जिले की छह विधानसभा सीटों—अररिया, जोकीहाट, सिकटी, रानीगंज, फारबिसगंज और नरपतगंज—के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है।
इनमें अररिया, जोकीहाट, सिकटी और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए समाहरणालय स्थित संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालयों में नामांकन हो रहा है, जबकि फारबिसगंज और नरपतगंज के लिए नामांकन प्रक्रिया फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में चल रही है।