ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / अपराधी को थाने से छुड़ा ले जाने पर बोले संजय जायसवाल, यही जनता...

अपराधी को थाने से छुड़ा ले जाने पर बोले संजय जायसवाल, यही जनता राज है

10-Sep-2022 10:38 AM

PATNA : नीतीश कुमार ने बिल्कुल सही कहा है कि जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के अंदाज में लिखा है, अब सब्जीबाग जैसे खास मोहल्ले में अपराधियों को पकड़ने जाइएगा तो जनता पीटेगी ही। 

        



संजय जायसवाल ने आगे लिखा है, 'इतनी पिटाई के बाद भी अगर पुलिस हिम्मत करेगी कि किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना ले आए तो डीएसपी की वर्दी फाड़ना और पिटाई करना जनता का हक बनता है। आखिरकार आप जिन को पकड़ रहे थे उन्होंने केवल 2,-4 हत्याएं ही तो की थीं कोई सड़क पर डीजे थोड़े बजा रहे थे।'  मेरा पटना के एसपी और बिहार के डीजीपी से अनुरोध रहेगा कि कृपया उपहार में मिली पुस्तकों का लाभ उठाएं और पीरबहोर थाना जाने का कष्ट नहीं करेंगे ,वहां जनता का राज है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी ने काफी सोच समझकर पकड़ी गई शराब की बोतलों से करोड़ों की फैक्ट्री लगा चूड़ी बनाने का काम जीविका बहनों के लिए किया है। अब जीविका बहनों को दिक्कत नहीं हो इसलिए चूड़ियों को सरकार में ही सप्लाई की व्यवस्था कर रहे हैं।




दरअसल, बिहार में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसपर जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि बीजेपी का कहना है कि बिहार में जंगलराज लौट आया है तो वे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अपराध तो थोड़ा बहुत हर जगह होता है। इसमें जंगलराज जैसा क्या है। बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है।