ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बिहार में सियासी उलटफेर पर आया अनंत सिंह का रिएक्शन, सीएम नीतीश कुमार को बताया मिट्टी का सपूत

विधायक अनंत सिंह ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और वे बिहार की मिट्टी का सपूत हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व और बिहार में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।

05-Mar-2026 07:06 PM

By FIRST BIHAR

Anant Singh: बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह का रिएक्शन सामने आया है। अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं हालांकि उनके फेसबुक पेज से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बयान आया है। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार की मिट्टी का सपूत बताया है और कहा है कि बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहे।


अनंत सिंह की तरफ से फेसबुक पर लिखा गया, “बहुत ही लंबे अरसे के बाद बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश जी एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं। सन् 2005 से लेकर आज तक उनका मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज रहेगा। 


जब बिहार निराशा और पिछड़ेपन की चर्चा से पहचाना जाता था, तब उन्होंने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाने का साहसिक काम किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है।


आज जब वे फिर से राष्ट्रीय मंच पर अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, उनकी दूरदृष्टि और बिहार के प्रति उनका समर्पण देश को भी नई दिशा देने का काम करे। बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे, बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊँचा रहे”।