Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
29-Aug-2024 01:59 PM
By First Bihar
PATNA: जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह गुरुवार को हत्या के एक मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद अनंत सिंह ने बताया कि केस खत्म हो गया है और कल अनकी रिहाई हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने लालू-तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि जिसका बाप खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुका है उसे भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं है।
दरअसल, पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पटना सिविल कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट में रामजन्म यादव के हत्या के मामले में पेशी हुई। कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक ने बताया कि इस मामले में उनका नाम देकर फंसाया गया था, केस कंप्रोमाइज हो चुका है कल रिहाई होगी। अंनत सिंह ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है, आगे मजबूती के साथ चुनाव लड़ूंगा, नीतीश कुमार के साथ आगे की राजनीति करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे तब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और अन्य किसी का कुछ नहीं चलेगा। अंनत सिंह ने तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घेरने के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह के बकर बकर वह लोग करते रहते हैं।
अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी कोई लायक नहीं है, जो मुझ पर बयान देगा। जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने लायक भी नहीं समझता हूं। नीतीश कुमार घोटालेबाज नहीं तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं, घोटालेबाज तेजस्वी है यह जनता जान रही है। किसका बाप कितनी बार घोटालेबाजी में जेल गया है। आरजेडी विधानसभा चुनाव में 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकेगी। उन्होंने फिर से कहा कि 2025 में वह मोकामा विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे.