Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वह हेलिकॉप्टर के जरिए नदवां गांव पहुंचेंगे।



पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की बेटी की शादी है, उसमें जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से जाएंगे। शादी में शामिल होने के बाद फिर गोरखपुर में एक कार्यक्रम है, उसमे जाना है। 



अनंत सिंह ने हेलिकॉप्टर भिजवाया है क्या? इस सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा है लेकिन समझिए की उनका ही है। अनंत सिंह का निमंत्रण मिला था, उनके बच्चे हमारे यहां आते-जाते रहते हैं। हर कार्यक्रम में आते-जाते हैं। उनसे पुराना संबंध है, बेटी की शादी है।


रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना