टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब
02-Apr-2026 11:23 AM
By FIRST BIHAR
Anant Singh: बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। इस सूची में बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को भी शामिल किया गया है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है। हालांकि, जब उनसे इस जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं, हम कुछ जानते ही नहीं हैं।
अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर अनंत सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल तक चलने वाले इस बड़े आयोजन में देश-विदेश से 100 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे और 10 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस तरह का दंगल पहले कभी आयोजित नहीं हुआ। अनंत सिंह 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे और इसी दौरान वह अपने पसंदीदा घोड़े ‘लाडला’ के साथ नदमा की सड़कों पर भी नजर आए।
युवाओं को लेकर उन्होंने चिंता भी जताई। अनंत सिंह ने कहा कि आज के समय में युवा गलत नशे की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसे दंगल देखने से उनका ध्यान भटकेगा और वे सकारात्मक दिशा में प्रेरित होंगे। बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह खुद दंगल नहीं लड़े, लेकिन देश-विदेश में दंगल देखने जरूर जाया करते थे।
राजनीति के मुद्दे पर बात करते हुए अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर कहा कि लोग भावुक हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जनता की भलाई के लिए राज्यसभा जा रहे हैं। वहीं, अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू से कोई बने तो निशांत कुमार बेहतर विकल्प होंगे, जबकि बीजेपी से सम्राट चौधरी भी ठीक रहेंगे।