Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
30-Oct-2025 03:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग अब कुछ ही दिनों दूर है और चुनाव प्रचार भी तेज हो चुका है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा की।
अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे सम्राट चौधरी को जीताइए, मोदी जी उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी का अपमान करते हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करती। हर बार जनता ने कमल फूल को अपमान के बाद और अधिक सम्मान दिया है।
शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका हालिया बयान छठ पूजा पर आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा कि मोदी का अपमान ठीक है, लेकिन छठ मैया का अपमान बिहार किसी हालत में सहन नहीं करेगा। क्या छठ मैया की पूजा नौटंकी है? जनता इसका जवाब देगी।
अमित शाह ने कहा कि 2022 में नीतीश कुमार ने तारापुर शहीद दिवस को राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाया, जिसे विपक्ष भूल गया। उन्होंने जनता से भरोसा रखने और सम्राट चौधरी को जिताने की अपील की। शाह ने कहा कि जैसे ही चौधरी चुनाव जीतेंगे और पटना जाएंगे, मोदी जी उन्हें बड़ा बनाने का काम करेंगे।
गृहमंत्री ने मुंगेर जिले के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुंगेर पर गंगा पुल को जंगलराज वालों ने रोका था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया। शाह ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के शासन में अपहरण और खून के मामले बढ़े थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस जंगलराज को समाप्त किया। हम मुंगेर को रामायण सर्किट से जोड़ेंगे, यह राम और माता सीता की धरती है।”
अमित शाह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री। उन्होंने सवाल उठाया कि जो अपने बेटों का विकास करना चाहते हैं, क्या वे बिहार के नौजवानों का विकास कर सकते हैं? शाह ने जोर देकर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की जय-जय है और देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।