Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
25-Apr-2024 01:39 PM
By First Bihar
RANCHI: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में हाई कोर्ट ने नीचली अदालत के कार्यवाही पर रोक लगा दी है। चाईबासा सिविल कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोई हत्यारा बीजेपी का अध्यक्ष हो सकता है लेकिन कांग्रेस में कोई हत्यारा अध्यक्ष नहीं हो सकता है। इस मामले में चाईबासा की सिविल कोर्ट ने बीते 27 फरवरी को अवमानना के मामले की सुनवाई करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
नीचली अदालत के फैसले को राहुल गांधी ने झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी। राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने इस केस के सूचक को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और साथ ही साथ नीचली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगा दिया है।