बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार
30-Jul-2022 11:08 AM
PATNA : राजधानी पटना में आज बीजेपी की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन होने वाला है। इसके समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना आने वाले हैं। इसको लेकर एक तरफ जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने हमले के अंदाज़ में कहा कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता पहले भी आये हैं। इससे बिहार को कोई फायदा हुआ है क्या ?
दरअसल, तेजस्वी यादव शुक्रवार रात दिल्ली से पटना लौटे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर पार्टी चुनाव की तैयारी करती है और बीजेपी भी वही कर रही है। लेकिन, जहां तक अमित शाह के आने से बिहार में कोई सियासी बदलाव की बात है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पहले भी बिहार आ चुके हैं और बिहार में आज भी स्थिति वैसी है। किसी के आने-जाने इस कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं पिछले दिनों आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरे में ले लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जो बोलेगा, उसे कार्रवाई तो सहना ही पड़ेगा, लेकिन इन सब से हमें कोई न डरा सकता है और न ही कमज़ोर कर सकता है।