बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता
21-May-2024 05:36 PM
By First Bihar
RANCHI: 2018 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। रांची की MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है। अगली सुनवाई 11 जून को होगी इस दिन राहुल गांधी को सशरीर पेश होने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
बता दें कि 2018 में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि कोई हत्यारा कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन कोई हत्यारा बीजेपी का अध्यक्ष बन सकता है। इस मामले में बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी। बीजेपी नेता की याचिका पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और पूरे मामले में गवाही और ट्रायल चला।
जिसके बाद पूर्व में भी राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया गया। निचली कोर्ट के समन को राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन वहां राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद रांची की MPMLA कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया। अब राहुल गांधी को अगली सुनवाई में 11 जून को सशरीर उपस्थित होना होगा। MPMLA कोर्ट ने समन जारी करते हुए राहुल गांधी को यह आदेश दिया।