ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / आगरा में मुकेश सहनी की हुंकार, यूपी में निषादों को मिले आरक्षण

आगरा में मुकेश सहनी की हुंकार, यूपी में निषादों को मिले आरक्षण

09-Oct-2021 02:55 PM

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को अपना मिशन बना चुके विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी आज आगरा पहुंचे. वहां VIP के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. आगरा पहुंचते ही सहनी ने एक बार फिर निषाद समाज के आरक्षण की मांग करते हुए अपने आवाज़ बुलंद की. सहनी ने कहा कि जिस तरह बंगाल और दिल्ली में निषाद समाज के लोगों को आरक्षण मिला है, उसी तरह यूपी में भी आरक्षण मिलना चाहिए. यह लड़ाई बहुत लंबी है और मांग पूरी होने तक जारी रहेगी. 


आगरा में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी द्वारा निषाद जन चेतना रैली का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के लोगों को आरक्षण देने की मांग के साथ हुंकार भरा. रैली में सहनी ने कहा कि वह पूर्व सांसद फूलन देवी के वंशज हैं. वह उनके आदर्शों को मानते हैं और उन्हीं की विचारधारा पर चलेंगे.


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी कुल 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतारने वाली है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी लगातार उत्तर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज सहनी आगरा पहुंचे हैं जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. 


इधर मुकेश सहनी लगातार पूर्व सांसद फूलन देवी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. योगी सरकार द्वारा फूलन देवी की प्रतिमाओं को उत्तर प्रदेश में लगने से रोके जाने के बाद उन्होंने फूलन देवी की प्रतिमाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का मिशन भी शुरू किया था.