BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
03-May-2021 12:01 PM
DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है। वहीं असम में बीजेपी की आसानी से सत्ता में वापसी हुई है। बात यदि तमिलनाडु की करें तो एमके स्टालिन भी सत्ता में वापसी करने में सफल रहे। उनके नेतृत्व में द्रमुक गठबंधन के खाते में 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.पलानीसामी ने हार स्वीकारी और उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा भेजा। एमके स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर 7 मई को शपथ ग्रहण करेंगे।
68 वर्षीय एमके स्टालिन पहली बार 14 साल की उम्र में पार्टी के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दिए थे। इस बार उनकी निगाह मुख्यमंत्री पद पर टिकी थी। स्टालिन के पिता करुणानिधि 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। स्टालिन ने अपना पहला चुनाव 1991 में लड़ा था। तब से अबतक वे 6 बार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। द्रमुक गठबंधन के खाते में 151 सीटें और अन्नाद्रमुक गठबंधन के खाते में 70 सीटें गई हैं। इसके साथ ही राज्य में फिर एकबार एमके स्टालिन के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।