नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
02-Feb-2021 03:24 PM
DESK : अब 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को BJP टिकट नहीं देगी। BJP के इस फैसले से कही खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल BJP की संकलन समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। गुजरात में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की । इस दौरान पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए साथ ही कई ऐसे निर्णय भी लिए गए जिसे सुनते ही कार्यकर्ता हैरान रह गए।
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया कि अब 60 साल से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को BJP टिकट नहीं देगी साथ ही जो कॉर्पोरेटर और पदाधिकारी तीन टर्म से पद पर आसीन हैं उनके सगे संबंधियों को भी टिकट से वंचित रखा जाएगा।
BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने संसदीय बोर्ड में लिए गए फैसलों की घोषणा जैसे ही की कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस फैसले पर कहीं ख़ुशी तो कहीं गम की माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि इस फैसले से सूरत में 40 से 50 फीसदी सिटिंग कार्पोरेटरों का पत्ता कट जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सीआर पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 55 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ता टिकट की मांग ना करें। जिसे लेकर पार्टी में तनाव का माहौल बन गया था और अब नई गाईडलाइन जारी करते हुए BJP ने कार्यकर्ता और नेतोओं को हैरत में डाल दिया है।