होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
19-Mar-2025 07:55 PM
By First Bihar
Bihar DGP: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को लेकर कड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि अगर 55 साल की उम्र में कोई व्यक्ति नाच देख रहा है, तो इससे उसके बच्चों की मानसिकता प्रभावित हो सकती है और वे आगे चलकर गंभीर अपराधों की ओर बढ़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों और बुजुर्गों का एक साथ नाच देखना माहौल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसे बदलने की जिम्मेदारी महिलाओं की भी है, क्योंकि वे समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान कर सकती हैं। यह कार्यक्रम सरदार पटेल भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
जदयू विधायक पर तंज
अपने संबोधन में डीजीपी ने जदयू विधायक गोपाल मंडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से किसी महिला के गाल पर पैसे लगाता है, तो यह बेहद आपत्तिजनक होता है। ऐसे लोग समाज में प्रतिष्ठित माने जाते हैं, बड़ी गाड़ियों में चलते हैं और खुद को ठेकेदार या नेता समझते हैं, लेकिन इस तरह के कृत्यों का समाज में कड़ा विरोध होना चाहिए, ताकि दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।
‘ऐसे बच्चों में भय की कमी होगी’
डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने बुढ़ापे में भी नाच-गाने में रुचि रखता है, तो इससे उसके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। अगर कोई पिता ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होता है, तो बच्चे इसे सामान्य मान