बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Jan-2024 04:51 PM
By First Bihar
DESK: डिलीवरी बॉय को आप ज्यादातर बाइक और साइकिल से समान की डिलीवरी करते देखते होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डिलीवरी बॉय की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो घोड़े पर सवार होकर फूड की डिलीवरी करता नजर आ रहा है। घोड़े पर बैठकर फूड डिलीवरी करते जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का है।
दरअसल, हिट एंड रन के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल थी। जिसके चलते देश में कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया था। डिलीवरी बॉय को ऑडर पहुंचाना था उसकी बाइक में भी पेट्रोल नहीं था। वह बाइक लेकर जब पेट्रोल पंप पर गया तो देखा कि वहां लंबी लाइन लगी थी। ऐसे में डिलीवरी बॉय ने घोड़े पर बैठकर पैकेज डिलीवर करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अलग-अलग हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कोई डिलीवरी बॉय की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि डिलीवरी छोड़कर आपको तो हॉर्स राइडिंग शुरू कर देनी चाहिए।
मामला हैदराबाद के चंचलगुडा इलाके का है। जहां जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय ग्राहकों तक खाना पहुंचाने के लिए घोड़े की पीठ का सहारा लेते नजर आया। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय को घोड़े पर सवार होकर ऑर्डर देने जाते देख लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हैदराबाद के सबसे व्यस्त सड़कों पर तमाम गाड़ियों के बीच डिलीवरी बॉय घोड़े पर सवार होकर खाना पहुंचाने जा रहा था। उसने अपने कंधे पर पार्सल लटका रखा था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...