ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

13 पेज का सुसाइड नोट लिख युवक ने किया सुसाइड, पत्नी की बेवफाई और एक महिला ASI से था परेशान

02-Oct-2020 11:57 AM

DESK  : पत्नी के बेवफाई और जांच के नाम पर पुलिस की प्रताड़ना से तंग होकर एक युवन ने फंखे से लटकर सुसाइड कर लिया. मरने से पहले युवक ने 13 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है. उसमें उसने सारी बातें बताई है कि किस तरह पत्नी ने उसके परिवार को झूठे केस में फंसाया है और पुलिस ने जांच के नाम पर प्रताड़ित किया है. 

मामला हरियाणा के सिरटा रोड के महादेव कॉलोनी की है, जहां 30 साल के युवक रमन कश्यप ने सुसाइड कर लिया. सुबह जब रमन की बहन कमरे में गई तो भाई पंखे पर फंदे से लटका हुआ था.

सुसाइड नोट में रमन ने लिखा है वह  पब्लिक हेल्थ में ट्यूबवेल ऑपरेटर था और मार्च  2019 में शादी हुई थी. उनदोंने का कोई बच्चा नहीं है, उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से कॉल व मैसेज से बात करती थी, रोकने पर पत्नी मायके चली गई और रमन सहित पूरे परिवार पर केस दर्ज करवा दिया. पत्नी कई महीने से मायके में रह रही है. उसके बाद उसने लिखा की पत्नी की शिकायत की जांच कर रही   सिटी थाना की महिला जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने उनसे एक लाख रुपए ले लिए और उसे  प्रताड़ित कर रही हैं. उसने लिखा है कि एएसआई बबीता ने परिजनों का नाम केस से बाहर करने और रमन पर हल्‍की धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही थी. इसके एवज में बबीता ने एक लाख रुपए ले लिए. रमन की पत्नी के मायके वालों ने शिकायत नहीं उठाई और 15 लाख रुपए मांगने लगे. जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रताड़ना की बात है लेकिन जांच अधिकारी बबीता के पैसे मांगने के कोई सबूत नहीं है.

इस मामले के बाद रमन की बहन रेनू की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने रमन की पत्नी, उनके घर वालों और एएसआई बबीता सहित कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है.