मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Mar-2023 03:37 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया में रेप और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपनी साली को अगवा कर लिया और बाद में तीन महिनों तक उसके साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। जब इस बात की भनक युवक की पत्नी को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने लस्सी में जहर पिलाकर पत्नी और साली की हत्या करने की कोशिश की। दोनों बहनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक खजांची थाना के लाइन बाजार की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, राहुल नाम का शादीशुदा युवक अपनी साली से एकतरफा प्यार करने लगा था। जनवरी महीने में राहुल ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही साली को अगवा कर लिया। चरैया रहिका से अगवा करने के बाद राहुल ने साली को चार दिनों तक अपने दोस्त के घर पर रखा। इसके बाद आरोपी उसे पूर्णिया लेकर आया और हर दिन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा। पीड़ित लड़की जब जीजा की इस करतूत के विरोध करती तो आरोपी डरा धमका कर उसे चुप करा देता था।
इस बात की जानकारी जब आरोपी की पत्नी को लगी तो उसने इसका सख्ती से विरोध किया। जिसके बाद आरोपी शख्स पत्नी और साली को किसी बहाने से बाजार लेकर पहुंचा और लस्सी में जहरीला पदार्थ मिलाकर दोनों को पिला दिया। घर पहुंचने के बाद दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह से दोनों बहने इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ किसी तरह का कोई आवेदन पीड़ित पक्ष की तरफ से नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।