ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

दोस्तों के साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहा था युवक, हंसते-हंसते चली गई जान; सामने आया मौत का LIVE वीडियो

दोस्तों के साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहा था युवक, हंसते-हंसते चली गई जान; सामने आया मौत का LIVE वीडियो

24-Oct-2024 04:46 PM

By First Bihar

DESK: किसी ने सच ही कहा है कि किसी के भी जीवन का ठिकाना नहीं है, कब किसकी मौत आ जाए कोई नहीं जानता। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जब डांस करते या गाना गाते पल भर में लोगों की जान चल गई। ताजा मामला मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठक बात कर रहे युवक की हंसते-हंसते जान चली गई।


दरअसल, रीवा में एख युवक की मौत का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दोस्तों के साथ बैठकर मस्ती कर रहे युवक को ऐसी हंसी आई कि पल भर में उसकी मौत हो गई। मौत का लाइव वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि वीडियो रीवा शहर के सिरमौर चौराहे की है। बीते 20 अक्टूबर को बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल एक दुकान में अपने दोस्तो के साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में मौत का लाइव वीडियो कैद हो गया।


इस घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने आनन-फानन में प्रकाश सिंह बघेल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक से प्रकाश सिंह बघेल की जान चली गई।