मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
05-Sep-2022 04:14 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड युवा इकाई ने अपने जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी कर दी है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। कुल 45 से जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा कुछ प्रमुख शहरों के अंदर नगर अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई है।
आपको बता दें कि पिछली दफे विवाद होने के बाद जिला अध्यक्षों की सूची रद्द कर दी गई थी। यह मामला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तक जा पहुंचा था। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों के चयन में सामाजिक समीकरण का ख्याल नहीं रखे जाने का आरोप लगा था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 10 दिनों के अंदर नई लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था लेकिन बाद में बिहार के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम और नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में जाने की वजह से यह लिस्ट जारी नहीं हो पाई थी। अब युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

