मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Nov-2024 07:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के साथ साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बिहार में तो आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को भी चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा है। इसको लेकर युवा चेतना प्रमुख राहुल कुमार सिंह ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है।
रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में सभी सीटों पर राजद गठबंधन चुनाव हारेगा। बिहार उपचुनाव के साथ साथ झारखंड में भी इंडी गठबंधन की हार तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पूरी दुनिया जानती है। लालू यादव भूले नहीं हैं, उनको डिमेंशिया हो गया है।
रोहित ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू यादव के इलाज के व्यवस्था का मांग की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का चुनाव प्रचार करना प्रमाणित करता है की तेजस्वी यादव सियासत में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इंडी गठबंधन को जबरदस्त हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं लेकिन देश और बिहार की प्रगति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।