जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
04-Jan-2024 12:00 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस शर्मिला की पार्टी वाई एस आर तेलंगाना का कांग्रेस में विलय हो गया। गुरुवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष बचे हैं ऐसे में सभी दल अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वाई.एस शर्मिला की पार्टी वाई एस आर तेलंगाना का गुरुवार को कांग्रेस में विलय हो गया। शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से आंध्र प्रदेश में उसे मजबूती मिलेगी। वाई एस शर्मिला आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।
कांग्रेस में शामिल होते ही शर्मिला ने अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना का कांग्रेस में विलय का ऐलान कर दिया। शर्मिला ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा है कि अगर सेक्युलर पार्टी सत्ता में नहीं आई तो देश में मणिपुर जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे।