बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Jul-2023 09:37 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने साइकिल पर जा रहे एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर परना चौक की है।
बताया जाता है कि तरैया गांव निवासी मोहम्मद मंसूर के 19 साल का पुत्र मोहम्मद अशरफ अपने भाई के साथ साइकिल से मुजफ्फर गांव से तरैया गांव अपने घर लौट रहा था। लौटने के दौरान नीमाचांदपुर थाना क्षेत्र के अझौर चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर मोहम्मद अशरफ को गोली मार दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोहम्मद अशरफ का इलाज चल रहा है । घायल के परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद मुस्तफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मोहम्मद अशरफ को गोली मारी है।
जानकारी के अनुसार घायल मोहम्मद अशरफ दुष्कर्म के मामले में आरोपी है जो जमानत पर फिलहाल जेल से बाहर है। आरोप है कि लड़की के रिश्तेदार के द्वारा मोहम्मद अशरफ को गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।