Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
24-Sep-2024 07:46 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में बीते दिनों पुलिस ने एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी थी। इस मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौक पर इलेक्ट्रिशियन की पिटाई मामले में सहरसा एसपी हिमांशु ने बड़ी कार्रवाई की है।
युवक की पिटाई करने वाले दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। उक्त मामले में सिपाही सुजीत कुमार और धर्मेंद्र कुमार को लाईन हाजिर किया गया है जबकि पिटाई मे शामिल पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले दुकान पर काम कर रहे युवक को सिपाही और ड्राइवर ने बड़े ही बेरहमी से लाठी से पिटाई कर दी थी। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पेशे से बिजली मिस्त्री चंद्रभूषण ने जब पीटने का कारण पूछा तो सभी आग बबूला हो गए फिर डंडे से फिर पिटाई करने लगे।
वहीं मिस्त्री चंद्रभूषण ने सहरसा एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कराये जाने की मांग की। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को सौंपा। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गयी है। आरोपी पुलिस कर्मियों के मुताबिक इलेक्ट्रिशियन ने उन पर फब्तियां कसी थी। मामू कहकर पुकार रहे थे। इलेक्ट्रिशियन पुलिसकर्मियों से बदतमीजी कर रहा था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इलेक्ट्रिशियन की पिटाई कर दी थी।
सहरसा-'मामू' कहने से गुस्साएं पुलिस कर्मियों ने की थी युवक की पिटाई, दो सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाईन हाजिर,पिटाई मे शामिल चालक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई @SaharsaPolice @bihar_police pic.twitter.com/0egwvCufa8
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 24, 2024