पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Oct-2023 08:20 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में लोगों की हत्या तक कर दी जा रही है। खगड़िया में दो दिनों के भीतर दो लोगों की जान जमीन के लिए चली गयी। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के उसकी गांव की है जहां इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि बीते मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या की गयी थी और अगले दिन बुधवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
आज जिस शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली वह मुंगेर के टीकारामपुर गांव का रहने वाला था। गोगरी डीएसपी ने बताया कि दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
मंगलवार की देर शाम गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी वीर प्रकाश यादव नामक युवक की हत्या की गयी थी और आज गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दो दिनों में दो लोगों की जान जमीन के चक्कर में चली गयी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वीर प्रकाश यादव नामक युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने अपराधी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ गोगरी महेशखूंट सड़क को जाम कर दिया था। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी तभी अगले दिन गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।