Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
15-May-2023 09:20 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में दर्ज करायी है। जहां देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
घटना राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड की है जहां आमेर पंचायत वार्ड नंबर 08 के रहने वाले शत्रुघ्न राय के बेटे किरण कुमार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। बताया जाता है कि घर से बुलाकर किरण को गोली मारी गयी है।
लोगों की माने तो किरण के पिता स्व. शत्रुघ्न राय की 25 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव में बदमाशों ने एक युवक को सोमवार की देर शाम में गोली मारी थी। गोली लगने के बाद युवक की मौत बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई।गोली चलने की आवाज से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन था। बताया गया है कि मृतक युवक बाग़लगिर रामदौली गांव से शादी समारोह का भोज खाकर घर लौट रहा था तभी उसे बदमाशो ने रामदौली गांव में उसे रास्ते में घेर लिया और 2 गोली सिर में मार दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है।
मृतक अमेर गांव निवासी शत्रुध्न राय का 32 वर्षीय पुत्र किरण कुमार बताया गया है। उसकी मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। युवक की मौत और गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए सदर एसडीपीओ मामले की जांच पड़ताल करने खुद घटनास्थल पहुंच गए हैं। वही आक्रोशित परिवारों से बातचीत कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि युवक को गोली किस वजह से मारी गई है अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।