ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / YouTuber मनीष कश्यप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कल लिस्ट...

YouTuber मनीष कश्यप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कल लिस्ट नहीं हो सका था केस

11-Apr-2023 07:58 AM

By First Bihar

DELHI: यूट्यूबर मनीष कश्यप के लिए आज का दिन काफी अहम है। तमिलनाडु में कथित हिंसा के फेक वीडियो चलाने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस के लिस्ट नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी।


दरअसल, मनीष कश्यप ने अगल-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को क्लब करने और एनएसए हटाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कश्यप की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन उनका केस लिस्ट नहीं हो सका। मनीष कश्यप के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस संजय करोल की पीठ की कोर्ट में याचिका लगाई थी। उनका केस नंबर 63 था लेकिन सिर्फ 43 मामलों की ही सुनवाई हो सकी। ऐसे में अब आज मनीष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।


बता दें कि मनीष कश्यप ने 5 अप्रैल को अपनी गिरफ़्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को भी एक साथ जोड़ने की मांग की थी। सोमवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित थी लेकिन कश्यप की याचिका लिस्ट नहीं हो सकी, जिसके कारण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। मनीष कश्यप की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, देखने वाली बात होगी कि कोर्ट से यूट्यूबर को राहत मिल पाती है या नहीं।