ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / योगी से लें बुलडोजर चलाने का ट्यूशन : बोले PM मोदी ... सत्ता...

योगी से लें बुलडोजर चलाने का ट्यूशन : बोले PM मोदी ... सत्ता में आई सपा और कांग्रेस तो राम मंदिर में चलाएंगे...

17-May-2024 03:14 PM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता में आए तो ये लोग अयोध्या के राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सीखने के लिए ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है।


इसके साथ ही पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आती है तो रामलला फिर से तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे। उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की भलाई के लिए काम कर रहा है। 


इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, इंडिया गठबंधन के सदस्य टूटने लगे हैं। पीएम ने बीजेपी की हैट्रिक जीत का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। इसके आगे पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें ममता बनर्जी के रूप में नई चाची जो मिल गई है। 


पीएम मोदी ने कहा, "समाजवादी राजकुमार (अखिलेश यादव) को एक नई चाची (ममता बनर्जी) के पास शरण मिल गई है। यह नई चाची बंगाल में है। इस चाची ने INDI गठबंधन से कहा है कि मैं आपका समर्थन करूंगी लेकिन बाहर से।" आपको बता दें कि अखिलेश यादव अपनी पूर्व सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती को बुआ कहते हैं। उन्होंने कहा, ''चार जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की 'हैट्रिक' बनने जा रही है।