ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मरकज के तब्लीगियों को कोने-कोने से निकाल रही योगी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय...

मरकज के तब्लीगियों को कोने-कोने से निकाल रही योगी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई एडवाजरी

01-Apr-2020 03:14 PM

LUCKNOW : दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तबलीगी जमात के मौलानाओं की तलाश यूपी में लगातार जारी है. योगी सरकार ने कोने-कोने में छिपे तब्लीगियों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रखा है. उत्तर प्रदेश में अब तक 8 के कुल 117 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है.


योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जो बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. उसमें मऊ जिले के अंदर 15 लोग पकड़े गए हैं. यह सभी जमात में शामिल होकर मऊ के अलग-अलग ठिकानों पर छिपे बैठे थे. यूपी सरकार ने इन लोगों को पनाह देने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है.


आपको बता दें कि मरकज के दो हजार से ज्यादा लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए हैं. दिल्ली के निजामुद्दीन से इस मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी समाज से जुड़े ऐसे विदेशियों को वापस भेजने का निर्देश दिया है, जो पूरी तरह से स्वस्थ है. पूरे देश में जमात से जुड़े 2000 विदेशी मौजूद हैं.


आंध्र प्रदेश में अब तक जमात से जुड़े 30 लोगों का कोरोना टेक्स्ट कराया गया है, जिसमें 14 पॉजिटिव पाए गए हैं. महाराष्ट्र के थाने से 13 बांग्लादेशियों को भी पकड़ा गया है. इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है. जबकि मध्य प्रदेश में 63 विदेशियों को अलग-अलग जगहों पर क्वारंटाइन किया गया है.


राजस्थान में मरकज से लौटे लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल बाड़मेर में 12, सीकर में 9, करौली में 10, जैसलमेर और अजमेर में भी मरकज से लौटे लोगों की शिनाख्त की गई है. हरियाणा में तबलीगी जमात से 40 लोगों की पहचान की जा चुकी है इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है.