ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका, योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे अखिलेश...

यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका, योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे अखिलेश से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य

11-Jan-2022 02:08 PM

DESK : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया है. बताया जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन करेंगे. 


योगी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा देने के बाद तुरंत जाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जाकर मुलाकात की है. अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है. 


news image


उन्होंने लिखा है कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!  सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा. बाइस में बदलाव होगा.


अपने इस्तीफे के बारे में में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये  के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.