Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
01-May-2023 04:52 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने आज फिर आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुशील मोदी ने कहा कि एक दलित डीएम के हत्यारे की रिहाई कर नीतीश कुमार ये सोंच रहे हैं कि राजपूतों का वोट ले लेंगे. लेकिन उन्हें पता नहीं है कि योगी आदित्यनाथ से बडा नेता कोई नहीं है. वे भी राजपूत समाज से आते हैं. योगी अपराधियों का खात्मा कर रहे हैं और नीतीश अपराधियों के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं.
मोदी ने पिछड़ों को ललकारा
सुशील मोदी ने आज जरासंध जयंती के मौके पर चंद्रवंशी समाज की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने दलित डीएम के हत्यारे की रिहाई कर दलितों और पिछड़ों ही नहीं बल्कि पूरे समाज के साथ अन्याय किया है. उन्होंने एक जाति का वोट हासिल करने के लिए सारे नियम कानून और नैतिकता की धज्जियां उड़ा दी. लेकिन नीतीश गलतफहमी में ना रहें, बीजेपी में योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि राजनाथ सिंह से लेकर आरके सिंह भी हैं. राजपूत समाज किसी अपराधी के साथ नहीं जायेगा. वह बीजेपी के ही साथ रहेगा.
सुशील मोदी ने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई से पूरे देश में बिहार की बदनामी हुई है. मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पहुंच गया है. वहां नीतीश कुमार को जवाब देना मुश्किल होगा. नीतीश को अगले चुनाव में अगड़ा औऱ पिछड़ा दोनों को जवाब देना होगा. नीतीश कुमार मंडल और कमंडल की बात कर रहे हैं. बिहार का मंडल और कमंडल दोनों बीजेपी के साथ है. वो दिन गये जब जातियों को आपस में लड़वा कर वोट ले लिया करते थे. अब सारी जातियों का समर्थन बीजेपी के पास है.