ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / विश्व योग दिवस आज : PM मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, बोले.....

विश्व योग दिवस आज : PM मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, बोले.. योग का संयम कोरोना से लड़ने में आत्मबल देता है

21-Jun-2021 06:58 AM

DELHI : आज विश्व योग दिवस है। योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सवेरे देशवासियों को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग का महत्व आज ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया समझ रही है। हमारे यहां से निकली योग की पद्धति ने आज दुनिया भर के लोगों का ध्यान ना केवल अपनी तरफ खींचा है बल्कि अब ज्यादा लोग इससे जुड़ने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका हमने सामना किया उसके बाद यह बेहद जरूरी हो गया है कि सभी अपनी सेहत पर ध्यान दें और एम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखें। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग हमें संयम सिखाता है और कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में संयम सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग करने से हमारे आत्मबल में इजाफा होता है और यही आत्मबल कोरोना से मुकाबले में हमारे पास सबसे बड़ा हथियार है। मैंने फ्रंटलाइन वारियर्स से जब कभी भी बात की उन्होंने योग के बारे में अच्छी राय दी। फ्रंटलाइन वारियर्स ने कहा कि उन्हें योग से आत्मबल मिलता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मेडिकल साइंस भी योग की सलाह देता है। अनुलोम-विलोम और प्राणायाम जैसे आसनों के जरिए हम हीलिंग को बढ़ावा दे सकते हैं। 


प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि देश के ऋषि मुनि पहले से ही योग को लेकर अपने विचार रखते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग का मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं है बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रखना भी योग से खिलाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भारत की देन है और योग से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा हमें कमजोर नहीं कर सकती।