ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ये क्या हो रहा है ! 40 सेकेंड में लड़की ने युवक...

ये क्या हो रहा है ! 40 सेकेंड में लड़की ने युवक के चेहरे पर मारी ताबड़तोड़ 40 चप्पल, जानिए क्या है पूरा मामला

17-Aug-2023 01:35 PM

By First Bihar

DESK : देश में सबसे सोशल मिडिया का जाल बिछा है तबसे कोई न कोई इसी घटना निकल कर सामने आती ही रहती है जिससे इसकी सुरक्षा पर सवाल उठाना शुरू हो जाता है। अब एक ताजा मामला एक नबालिग की गंदी वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल करने से जुड़ा हुआ है। सबसे बड़ी बात इस मामले में आरोपी को मिलने वाली सजा बताई जा रही है। 


दरअसल, यूपी के  हापुड़ जिले में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर पंचायत ने आरोपी युवक को चप्पलों से पीटने की सजा सुनाई।  जिसके बाद युवती ने सरेआम युवक के चेहरे पर चप्पलों की बरसात कर दी। युवती ने 40 सेकेंड में ताबड़तोड़ ताबड़तोड़ दे मारी। इसके बाद युवक की सजा माफ़ कर दी गई और मामला का निपटारा हो पाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस  वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से युवक को पीटती दिख रही है. वो 40 सेकेंड में कम से काम में युवक को 40 चप्पल मारती है। इस दौरान आसपास काफी सारे लोग खड़े होते हैं।  इस बीच एक शख्स युवक की शर्ट फाड़ देता है। वहीं, कुछ लोग उसे आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हैं। महिलाएं भी उसपर अपनी भड़ास निकाल रही थीं। इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि, युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।  इसी बीच गांव में पंचायत बैठाई गई और आरोपी व पीड़ित दोनों पक्षों को बुलाया गया।  इस दौरान पंचायत ने फैसला सुनाया कि पीड़ित युवती आरोपी युवक की सबके सामने पिटाई करेगी।  साथ ही आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई जाएगी। 


इधर, इस मामले में  बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।