Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
30-Mar-2024 12:47 PM
By RANJAN
ROHTASH : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अयोध्या जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बस सवार 9 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर खड़ी एक टूरिस्ट बस में अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से सीधी जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना डेहरी इलाके के श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है।
वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची से दो टूरिस्ट बसों पर सवार तकरीबन 100 से ज्यादा यात्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी बस में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसके बाद बस को ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी कर ठीक करने लगा। इस दौरान टूरिस्ट बस ठीक भी हो गई तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।
इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, वही एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंची पैंथर टीम ने अनुमंडल अस्पताल को सूचना दी इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तीन एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
उधर, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर विष्णुकांत ने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक शख्स की मौत हो गई है, मृतक शख्स की पहचान ठाकुर गांव निवासी 70 वर्षीय बालेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो का बस का ऑनर था।